फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का कहर, 5000 बीघा फसल राख

Mon, 11 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
फसल जल कर राख। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 जिले में सोमवार को आग ने कहर बरपाया।  मेंहदावल, सांथा, धर्मसिंवहा, कोतवाली और दुधारा क्षेत्रों में हुई आगजनी की घटना में करीब 5000 बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। धर्मसिंहवा क्षेत्र में पांच से छह किलोमीटर के दायरे में खेतों में खड़ी फसल जलता देख जहां किसान माथा पीटने लगे, वहीं एक साथ कई जगह आग की घटना से फायर विभाग के कर्मी भी हदस गए। करीब 40 मिनट तक खलीलाबाद- मेंहदावल मार्ग बंद हो गया था। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। खबर पर डीएम, एसपी, एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए। क्षति का आंकलन करने में राजस्व विभाग की टीमें लगी हुई है।  
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भिटियां, परसा चौबे, श्रीनगर, अमरडोभा के सीवान में आग से करीब 80 बीघा गेहूं की फसल जल गया। खबर पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सूचना देकर दो फायर ब्रिगेड की गाड़िया मंगाई। बखिरा, धर्मसिंहवा, मेंहदावल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग के बाद भी आग पर काबू पाया जा सका।
इस आगजनी की घटना में पोखर भिटवा, भटौरा, करमा कला, प्रतापपुर, अमथरी, धोबहा, , सिरसियां मिश्र, बौरब्यास इटवा, बरईपार , हरैया, अठोलियां, सुकरौली, लेदवा, पसाई, हरैया, कवरकवरी आदि गांव तक आग की लपट पहुंच गई थी। किसान हरिप्रकाश, रामकेश, राजकुमार, राममिलन वही पोखर भिटवा के किसान हनीस, महबूब, मो. यहिया वही हरैया, अमथरी, धोबहा के किसान रामशरन यादव, शिवपूजन, राजबली, राजाराम, विरेंन्द्र चौरसिया, रामदास आदि ऐसे किसान है । जिनकी फसल उनके आंखों के सामने ही जलकर खाक हो गई । अपनी खेतों में आग बुझाने के लिए काफी मसक्त किये पर नाकाम रहे । उनकी गाढी कमाई जलकर उनके अरमानों के साथ जलकर राख हो गया । 
विज्ञापन

सांथा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को बौरब्यास में चार छप्पर जल कर खाख हो गया । वहीं दूसरी तरफ बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम कवरकवरी में पांच छप्पर तथा एक गुमटी जल गई । बखिरा क्षेत्र के ग्राम बनेथू के सीवान में खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से काफी फसल जल गई। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरभिटवा के सीवान में कटी हुई डंठल में आग लग जाने से जहां प्रतापपुर , बौरब्यास , कवरकवरी , करहना , अमरहां , पिपरा, बनगावा , बरईपार , गहबा , इटौवा के सीवान तक आग की लपट पहुंच गई। वहीं बखिरा  क्षेत्र के ग्राम बनेथु सीवान से उठी आग सिरसिया मिश्र , धोबहां अमथरी , तरैना , भटौरा , पुरैना अठलोहियां , प्रतापपुर के सीवान तक कहर बरपाई।
 धर्मसिहवा प्रतिनिधि के अनुसार बौरब्यास गांव में छह छप्पर जल कर राख हो गए।करहना में भी तीन घर जले। खलीलाबाद मेहदावल मार्ग आधे घंटे से बंद हो गया था। क्षेत्र के पोखरभिटवा, सुकरौली,बौरब्यास,कवरकवरी,करहना,बरईपार के सीवान तक आग की लपट पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड की गाडी करहना तक पहंची और जैसे ही तैयार हुई कि प्रेशर ही नही बना और गाडी वापस चली गई। करहना गांव के चिन्नी और सेसई का छप्पर भी जल गया। धर्मसिहवा थानाध्यक्ष  रमाशंकर रावत सहयोगियों के साथ आग बुझाने की कोशिश किए।
उसी दौरान एक सिपाही मामूली रूप से झुलस गया। बाद में सेमरियावां के आस-पास सीवान में भी आग लगने की खबर पर डीएम- एसपी पहुंच गए। फायर विभाग के मुताबिक कौलपुर,करमाकला, अमरहा, गोइठहा, भिटवा टोला, पोखर भिटवा, अठलोहिया, हैया,मकदूरपुर, बिडहर घाट,सेमरियावां के पास आग लगने की सूचना मिल चुकी है। डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि जिले में कई जगह आग लगी। सबसे अधिक नुकसान मेंहदावल तहसील क्षेत्र में हुई। वहां अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 5000 बीघा फसल जली होगी। वैसे सही आंकलन के लिए राजस्व विभाग की टीमें जुटी हुई है। मंडी समिति  से पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा। डंठल में आग लगाने पर प्रतिबंध है। यदि कोई डंठल में आग लगाते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें