फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब का विरोध पड़ा महंगा

Fri, 01 Jul 2016 11:15 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
मठिया गांव के सीवान में कुछ दिन पूर्व गोपालपुर गांव के युवकों ने कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ दी थी। इससे नाराज धंधेबाजों ने शुक्रवार रात करीब पौने नौ  बजे गोपालपुर पहुंचे और तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों में दो महिलाएं भी  शामिल हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, महुली क्षेत्र में क च्ची शराब बनाने का धंधा जोरों पर है। इससे लोगों को खासी दिक्कत होती है। खासकर महिलाओं को। इसी से नाराज कुछ युवकों ने मठिया गांव के सीवान में कच्ची शराब के धंधेबाजों की कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ दी थी। इससे धंधेबाज खासे नाराज थे। 

शुक्रवार रात करीब पौने बजे धंधे से जुड़े कुछ लोग गोपालपुर पहुंचे। कहा जा रहा है कि इन लोगों पहले कुछ घरों पर ईंट-पत्थर फेंके और जब लोग घरों से बाहर निकले वे उन लोगों को मारने-पीटने लगे। इस घटना में सुनीता पत्नी जगन्नाथ, रजवता पत्नी रामदरश समेत तीन लोग घायल हो गए। लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस गांव में पहुंची और मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस टीम ने गांव के ही दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में एसओ महुली रमेश यादव ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा मारपीट की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम गई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें