फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत लोगों ने डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय को पीटा

Fri, 29 Jul 2016 12:08 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे पांच से छह लोग एक घायल को इमरजेंसी में उपचार के लिए लाए। उपचार के दौरान नशे में धुत ये लोग जल्द उपचार करने की बात कह रहे थे। इस पर चिकित्सक ने सब्र रखने को कहा। इससे नाराज इन लोगों ने सर्जन डॉ. संजीत मिश्रा और वार्ड ब्वॉय भानु को पीट दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर अस्पताल के कर्मी इमरजेंसी की ओर दौड़े। कर्मियों को आता देखकर घायल और उसके साथ मौजूद लोग भाग निकले। वहीं अस्पताल कर्मियों ने आरोपियों के साथ आई एक महिला को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में चिकित्सक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

वहीं घटना की जानकारी पर अस्पताल के अन्य डॉक्टर भी जुटे और उन्होंने इसकी सूचना डीएम, सीएमएस और सीएमओ को दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने महिला के बताए पते के आधार पर दबिश देनी शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक पकड़ी गई महिला खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। वहीं सीएमओ को सीएमएस को किसी भी दशा में स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें