थाना नौहझील क्षेत्र में तीन दिन पहले चाचा-भतीजे से 50 हजार नकदी लूटने के दो आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए। पुलिस ने दोनों के कब्जे से नकली सोने की ईंट और 25 हजार की नकदी बरामद की है।
हमीरपुर जिले के थाना कुरारा के गांव कुरारा निवासी युवक प्रहलाद और उनकी पत्नी के पास टटलू लुटेरे बीमार पत्नी के इलाज के लिए रुपये की जरूरत को लेकर सोने की ईंट बेचने के लिए फोन कर रहे थे।
इस पर प्रहलाद पुत्र धनीराम अपने चाचा बन्नो सिंह के साथ 50 हजार रुपये लेकर सोने र्की इंट खरीदने मथुरा आए। दोनों को टटलू लुटेरों ने 26 जुलाई को थाना नौहझील क्षेत्र में बाजना रोड पर पेट्रोल पंप के निकट बुलाया और मारपीट कर जंगल में ले गए। दोनों से टटलू लुटेरों ने 50 हजार नकदी लूट ली।
रिपोर्ट दर्ज होने पर नौहझील पुलिस ने मामले में धर्मवीर और कृपाल सिंह निवासी गांव छातंगा जेवर टप्पल को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने दोनों से नकली सोने की ईंट और लूटी गई 25 हजार नकदी बरामद की है।