फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान के दौरान घाघरा में युवक डूबा

Fri, 20 Apr 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धनघटा के पडरिया बालू घाट पर पोकलैंड चालक के नदी में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोसया/पौली। धनघटा क्षेत्र के  पड़रिया बालू घाट पर शुक्रवार को घाघरा नदी में स्नान करते दौरान युवक डूब गया। उसके साथ स्नान करने गए लोग शोर मचाए तो आस पास के तमाम लोग पहुंच गए। बाद में पहुंची पुलिस ने डूूबे युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।       
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के मोहन बसडीला गांव निवासी मुबारक ने बताया कि उसके साथ गांव के छह लोग पड़रिया बालू घाट पर पोकलैंड मशीन चलाते हैं। उसमें उसका चचेरा भाई निजामुद्दीन पुत्र नजीर 26 वर्ष शामिल है। दोपहर में पांच लोग नदी में स्नान कर रहे थे। उसी समय निजामुद्दीन नदी में गोता लगाया और काफी देर तक बाहर नही निकला।

साथ में स्नान कर रहे लोग तलाश की, लेकिन कुछ पता नही चल सका। उसके बाद डायल 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस पहुंची और डूबे हुए युवक की तलाश कराना शुरू कर दी। मुबारक ने बताया कि नदी में जिस जगह स्नान करने लोग गए थे, उसके थोड़ी दूरी पर फिल्टर मशीन से नदी से बालू की निकासी की गई है। जिससे गहराई ज्यादा होने के वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन


युवक के डूबने के बाद बालूघाट पर अफरातफरी मच गई। जो जिधर था, वह उधर से ही भाग निकला। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि स्नान करते दौरान घाघरा में डूबा निजामुददीन पौकलैंड का चालक है। डूबे युवक की तलाश गोता खोर कर रहे है, लेकिन अभी तक उसका पता नही चला सका है। वैसे अभी प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें