फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुसवा चकिया गांव के पास मृत मिला हिरन

Tue, 03 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
जिम्मेदारों की तरफ से कोई जवाब न मिलने गांववालों ने हिरन को दफना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौली। क्षेत्र के धुसवा चकिया गांव के करीब मंदिर के पास सोमवार की सुबह गांव वालों ने एक हिरन का शव देखा। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। गांव के लोग इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दिए। लेकिन देर शाम तक कोई नहीं पहुंचा तो उसे दफना दिया गया।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि हिरन रात में ही गांव में आया था। जिसका पीछा कुत्ते किए हुए थे। हिरन भागने ने विफल हो गया तो वह गिर गया। रात में कुछ लोग उसे बचाने के लिए कुत्तों को भगाएं। लेकिन हिरन की जान को नहीं बचाया जा सका और उसकी मौत हो गई।

गांव वालों का कहना है कि इसकी सूचना वन विभाग समेत थाने पर कई बार दी गई। लेकिन कोई आया नहीं। इंतजार के बाद हिरन के लाश को दफना दिया गया। दूसरी तरफ वन विभाग के रेंजर उदयभान सोनकर का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें