फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में राजगीर की मौत

Thu, 07 Jun 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीएम हाउस पर गमगीन खड़े देवी शरण के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के भदाह चौराहे के पास बुधवार रात हुए हादसे में एक राजगीर (मिस्त्री) की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कांटे प्रतिनिधि के अनुसार बूधा खुर्द निवासी देवीशरण उर्फ गुड्डू (35) पुत्र जिलाजीत भवन निर्माण में मिस्त्री काम करता था। उसकी चचेरी बहन गुड़िया की शादी पड़ोखर में हुई है। वह पड़ोखर निवासी बहनोई रामसिंह के यहां ही कुछ दिन से काम कर रहा था। बुधवार शाम देवीशरण साइकिल से भदाह चौराहे पर गया था। रात आठ बजे के करीब वह पड़ोखर लौट रहा था। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गया।

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात घर नहीं पहुंचा तो चचेरी बहन के परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद भदाह चौराहे के पास सड़क के किनारे उसकी साइकिल और और कुछ दूरी पर देवीशरण की लाश मिली। घटना की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन शव को बूधा खुर्द ले गए।  गुरुवार सुबह में परिजनों डायल 100 टीम को सूचना दी। जवान बेटे की मौत के बाद से मां राधिका और पत्नी बासमती का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


सूचना पर डायल 100 और कांटे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार तिवारी भी पहुंचे। बाद में एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार और  कोतवाल सुधीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। देवीशरण चार भाइयों में बड़ा था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा गोलू (नौ), दूसरा विजय (पांच) और सात साल की बेटी अंतिमा है। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें