फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश हत्याकांड का तीसरा आरोपी भी गिरफ्त में

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देवलीखान में ग्रामीण सुरेश की हत्या करने वाले तीसरे आरोपी को राजस्व पुलिस ने घटना के नौवें दिन एनटीडी से गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी राजस्व पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि नौ दिन पहले देवलीखान निवासी सुरेश चंद्र जोशी (38) पुत्र प्रेम वल्लभ जोशी की लाश उसके घर से करीब 100 मीटर दूर बरामद हुई थी। मृतक की पत्नी द्वारा सच उगले जाने के बाद राजस्व पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मृतक की पत्नी द्वारा यह बताने के बाद कि साजिश में दो और लोग भी शामिल थे राजस्व पुलिस ने बीते सोमवार रात देवलीखान के जंगल से सोनू उर्फ शंकर दत्त पुत्र अंबादत्त निवासी देवलीखान को भी गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तीसरा आरोपी बसर गांव निवासी गोलू (24) फरार चल रहा था।

राजस्व पुलिस ने आरोपी की खोजबीन के लिए दो टीमें बनाई थीं। बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस ने तीसरे आरोपी गोलू को एनटीडी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व उपनिरीक्षक डीएस बिरौडिया ने बताया कि आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है। पकड़ने वाली टीम में भोपाल गोस्वामी, सुरेश बिष्ट, कपिल कुमार, कृष्णा सिंह आदि शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें