फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 18 May 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संतराम के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलहर। बखिरा क्षेत्र के जंगल दशहर में बुधवार की रात करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की वजह लोगों ने पोल से केबिल टूट कर युवक के ऊपर गिरना बताया। गांव के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।    
विज्ञापन

  
जंगल दशहर गांव निवासी 26 वर्षीय संतराम यादव पुत्र चुन्नीलाल यादव बुधवार की रात अपने घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से विद्युत पोल से केबल टूट कर उसके ऊपर गिरा और वह करंट की चपेट में आ गए। पीड़ित की गुहार सुन घर कर अंदर से पत्नी सुमन बाहर निकली और पति का हाल देख चीखने लगी।

उसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई।  लोग डंडे के सहारे से केबल को हटाए और आनन-फानन में संतराम को सीएचसी सेमरियांवा ले गए, जहां डाक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर कर दिया।घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। पत्नी, मां और बहन का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


मौत से बिखर गया परिवार 
बेलहर। करंट की चपेट में आने से मौत के शिकार हुए संतराम के परिवार पर बिजली ने वज्रपात हो गया। वैसे अभी 15 दिन पूर्व ही संतराम मुंबई से कमाकर घर लौटे थे। घटना से गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। 25 वर्षीय पत्नी सुमन ने बताया कि अभी पांच साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। परिवार की आर्थिक हालत खराब होने से पति मुंबई चले गए थे।

उसके दो बेटे है। बड़ा बेटा राज चार वर्ष और छोटा बेटा सिद्धार्थ दो वर्ष का है। पति की मौत के बाद दोनों बेटे का भविष्य कैसे संवरेगा। करंट ने तो उसकी दुनिया ही उजाड़ दिया। मां को रोता देख कर मासूम निहार रहे थे। मां राजमती देवी बेटे की मौत पर बिलख रही थी। गांव के लोग यहीं कह रहे थे कि बिजली ने तो इस परिवार पर कहर ढा दिया है। घर के कमाऊ सदस्य की मौत होने से परिवार की आर्थिक रीढ़ भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें