फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्ड काल से नजदीक आए युवक-युवती ने रचाई शादी

Wed, 14 Mar 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ase - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पांच साल पहले मिस्ड काल से नजदीक आए कोतवाली क्षेत्र के गांव की युवती और वाराणसी के युवक ने शादी रचा ली। घर वालों की शिकायत पर छानबीन में जुटी पुलिस कॉल डिटेल के सहारे युवक के घर वाराणसी पहुंच गई और दोनों को पकड़ कर बुधवार को कोतवाली लाई। युवक को छोड़ने की शर्त पर युवती अपने परिजनों के साथ घर चली गई। इस घटना की चर्चा कोतवाली में दिन भर रही।
विज्ञापन


वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के युवक ने बताया कि वह जलकल विभाग में कार्यरत पिता के साथ रहता है। पांच साल पहले उसके मोबाइल फोन पर मिस्ड काल आई थी। उसी के बाद से युवती से उसकी जान पहचान बढ़ गई। दोनों आपस में लगातार बातें करते रहे और संबंध प्रगाढ़ होता गया। उसके ।

22 फरवरी को अपनी भाभी में विवाद के बाद युवती घर छोड़ कर मुंडेरवा रेलवे स्टेशन पहुंच गई और वहीं फोन पर शादी करने की जिद की। इंकार करने पर ट्रेन से कट कर जान देने की धमकी देने लगी तो उसने वाराणसी बुला लिया। वाराणसी मेें दोनों ने शादी रचा ली और एकसाथ रहने लगे। मंगलवार की रात अचानक उसके घर पुलिस पहुंच गई और दोनों को पकड़ लाई।
विज्ञापन


इधर युवती के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। युवती इस जिद पर अड़ गई कि युवक को छोड़ने के बाद ही वह परिजनों के साथ घर जाएगी। पुलिस के आश्वासन पर युवती तो परिजनों संग घर चली गई, लेकिन युवक पुलिस की हिरासत में है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जैसी स्थिति होगी, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें