फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन स्कूल की छत ढही,  मजदूर घायल

Wed, 13 Apr 2016 12:10 AM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महुली कसबा स्थित निर्माणाधीन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का छत मंगलवार की शाम ढह गया। मलबे में दबकर एक मजदूर भी मामूली रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


 पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुली को उच्चीकृत करके राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया गया है।  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।

चार साल से बन रहे इस विद्यालय का कार्य अभी जारी है। मंगलवार को विद्यालय के एक कमरे का छत लगाया जा रहा था। उसी दौरान अचानक छत ढह गई। कसबे के लोगों ने बताया कि छत गिरने से एक मजदूर भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे लेकर अन्य कर्मी तत्काल अस्पताल चले गए। छत गिरने से निर्माण कार्य गुणवत्ता खराब होने की बात लोग बता रहे है। डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने कहा छत गिरने का मामला बेहद गंभीर है। उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा होना लाजमी है। इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें