बघौली। बखिरा क्षेत्र के कौडिया गांव में शनिवार को एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू हो गई है। कौड़िया निवासी खुरचुन की पुत्री मंजू पत्नी तारामती सबसे छोटे बेटे अजय के साथ गांव में बने मकान में रहती थी। शनिवार की सुबह मां के साथ 19 वर्षीय मंजू गांव के बाहर टहलने गई थी।
वापसी में मां रास्ते में किसी से बातचीत करने लगी और बेटी मंजू घर पहुंच गई और फांसी लगा ली। घर पहुंची मां ने बेटी को फांसी पर लटके देखा तो उसके होश उड़ गए। गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। एसओ राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि युवती ने क्यों ऐसा किया अभी पता नहीं चला है। जांच चल रही है। उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। हालांकि, गांव में इस बात को लेकर चर्चा है कि रिश्ता तय न होने से युवती ने आत्मघाती कदम उठाया।