फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्राखेड़ी गांव में दिन दहाड़े महिला से झपटी चैन, विरोध करने पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उग्राखेड़ी में महिला से झपटी चेन
पानीपत। चेन स्नेचरों ने गांव उग्राखेड़ी में दिन दहाडे़ एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। इसका विरोध करने पर स्नेचरों ने महिला के साथ मारपीट भी की। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयानों पर एक नामजद आरोपी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निर्मला देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी गांव उग्राखेड़ी ने बताया कि वो सोनीपत के सेक्टर 15 में किराये पर रहते हैं। गांव में उनकी जमीन है। वो अकसर गांव में खेती बाड़ी करने के लिए आते हैं। शुक्रवार को वह अपने खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसको घेर लिया। इन तीनों में रिसालू गांव का अंकित पुत्र आजाद भी था। उन्होंने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया तो बदमाश भाग गए। वारदात की भनक लगते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें