धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती से गांव का ही युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी के परिवार के लोगों ने पीड़िता को अशब्द कहे और धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद युवक पर दुष्कर्म और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ गाली गलौज, जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है।
निवासी युवती का आरोप है कि वह और उसकी मां गांव पर रहती है। गरीबी के कारण किसी तरह जीविकोपार्जन कर रही है। वर्ष 2004 में गांव निवासी एक युवक उसके घर आया और उससे शादी करने की बात कहते हुए आर्थिक सहयोग करने लगा। आरोप था कि शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दुराचार भी करता है। आठ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।
दो माह पहले जब युवती और उसकी मां शादी करने की जिद कर ली तो युवक और उसके परिजन डांट फटकार कर झूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया। न्याय की गुहार थाने पर की तो पुलिस उसकी बात को अनसुना कर दी। जिससे मजबूर होकर कोर्ट का सहारा लेना पडा। एसओ एम पी चतुर्वेदी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी शमशाद पर रेप और उसके परिवार के चार लोगो के विरुद्ध गाली गलौज और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।