मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी के अंतर्गत हाईवे स्थित रसूलाबाद के हनुमान मंदिर के निकट ट्रक की टक्कर से आगे चल रही कार पलट गई। कार चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस की मदद से चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।
गुरुवार को खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जा रही कार जैसे ही राष्ट्रीय राज मार्ग-28 के रसूलाबाद गांव के निकट पहुंची ही थी कि पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक पीछे से टकरा गया। कार पलटने से हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। कार पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच गई और चालक को जिला अस्पताल भेजवाया। मगहर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना ग्रस्त कार को सड़क से हटवाया उसके बाद ही आवागमन बहाल हो सका। मगहर पुलिस चौकी के एचसीपी हरिमूर्ति सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए कार चालक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झीनखाल बंजरिया के निवासी राजेंद्र पटेल के रूप में की गई है।