फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की घटनाओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Wed, 18 Apr 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेमारियावां में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाघनगर। जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय मासूम के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई नृशंस हत्या और उन्नाव में किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर सेमरियावां में युवा संघर्ष समिति के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया। सेमरियावां कस्बे में स्थित कॉम्प्लेक्स से सहारा बैंक चौराहे तक कैंडल मार्च निकाल कर लोगों ने निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों को कठोर सजा दिए जाने की मांग की।  
विज्ञापन


  युवा संघर्ष समिति संयोजक रिजवान मुनीर ने कहा कि कैंडल मार्च का उद्देश्य उस आठ साल की मासूम साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को कठोर सजा दिलाना है। उन्नाव में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद उसके पिता की जेल के अंदर मौत आरोपियों को सजा मिले। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं में सरकारों का रवैया काफी निराशा जनक रहा है। इससे पूरे देश के लोग आक्रोशित हैं।

यही नहीं ऐसी घटनाओं के कारण पूरी दुनिया में देश की छवि खराब हुई है। ऐसे में युवाओं ने अपना गुस्सा जाहिर करने और सरकारों को जगाने के लिए यह मार्च निकाला है। मोहम्मद सलमान आरिफ ने कहा कि हमारी मांग है कि सरकारें सिर्फ वादा न करें बल्कि बेटियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशीलता दिखाएं। बेटियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो।
विज्ञापन


इस दौरान तनवीर चौधरी , अब्दुल अजीम, अबूजर चौधरी, वसीम खान, संतोष प्रजापति, मजहर आजाद, आकिब सिद्दीकी, मेहताब चौधरी, सलमान कबीर नगरी, अनिल सोनी, अतीक अहमद, शोएब अख्तर, अलकमा खान, खैरूल बसर, अरमान, अफजलुद्दीन, इकरामुद्दीन आदि उपस्थित रहे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें