फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से सरकारी सीमेंट की 40 बोरियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस ने जुखाला खारसी के पास नाके के दौरान एक ट्रैक्टर से अवैध रूप से ले जाई जा रहीं सरकारी सीमेंट की बोरियां पकड़ी हैं। पुलिस ने मामले में एक शख्स को भी हिरासत में लिया है। जबकि सीमेंट की बोरियों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खारसी चौकी के एसआई मस्तराम अपनी टीम के साथ जुखाला खारसी के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर (एचपी24बी-3382) आया। पुलिस ने जब ट्रैक्टर को तलाशी के लिए रोका तो उसके अंदर सरकारी सीमेंट की बोरियां मिलीं। जिन पर नॉट फॉर सेल लिखा था। जब चालक से बोरियों के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता पाया। न ही सरकारी सीमेंट के कागजात पुलिस को दिखा सका। गिनती करने पर सीमेंट की बोरियां 40 निकलीं। पुलिस ने राम कृष्ण पुत्र लेखराम गांव स्वहेला, जुखाला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने सरकारी सीमेंट के साथ एक शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें