फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से भिड़ी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Tue, 22 May 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांटे के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के चुरेब ओवरब्रिज पर मंगलवार की सुबह रोडवेज की बस पीछे से ट्रक में घुस गई। गनीमत रही कि सभी यात्री बाल बाल बच गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कांटे चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


बस ड्राइवर चंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अवध डिपो की बस में यात्री बैठाकर लखनऊ से गोरखपुर जे रहे थे। बस के आगे एक ट्रक पूरी रफ्तार से जा रही थी। ट्रक जैसे ही चुरेब ओवरब्रिज पर पहुंची कि ट्रक ड्राइवर ने अचानक से इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से पीछे चल रही उनकी बस ट्रक में पीछे से घुस गई।

घटना सुबह करीब पांच बजे की है। दुघर्टना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गए। घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। इतने में मौका पाते ही ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। ट्रक खलासी नईम ने बताया कि ट्रक में खच्चर लदे हुए हैं। साथ उन खच्चरों के मालिक भी साथ में हैं। जिन्हें देवरिया के ईट भट्ठे से हाथरस ले जा रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें