धनघटा क्षेत्र में निहैला गांव के पास कीचड़ के कारण बाइक स्लिप हो गई। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के सीएचसी मलौली ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि निहैला गांव निवासी पंजाबी चौरसिया पुत्र फेरई बाइक से शनिचरा बाजार आया था। करीब पौने नौ बजे वापस लौटते समय जब वह निहैला गांव के पास पहुंचा था, इसी दौरान कीचड़ के कारण उसकी बाइक स्लिप कर गई और वह नीचे गिर गया। गांव और आसपास के पास के लोग उसे सीएचसी मलौली ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं मृतक के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए।