फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 17 May 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीएम हाउस पर गमगीन खड़े मृतक सूरज तिवारी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर के काजीपुर मोहल्ले में बुधवार की रात में बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृत युवक के परिजनों का आरोप है कि उसके शरीर पर खरोच तक नहीं है और डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ के सेवन की वजह से मौत होना बताया है।  नगर पंचायत के मोहल्ला काजीपुर के गांधीआश्रम निवासी 22 वर्षीय सूरज तिवारी पुत्र उपेंद्र नाथ तिवारी सहजनवा में एक कपड़े के शोरूम में काम करते थे। रोज की भांति काम से छूटने के बाद वह बस से बुधवार की रात खलीलाबाद चले गए।

जहां से अपने साथी शिवेंद्र के साथ बाइक से देर रात घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लोग काजीपुर के मोहल्ला धोबी टोला के पास पहुंचे ही थे कि उसी दौरान बाइक से नियंत्रण खो बैठे और डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों के अलावा परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने सूरज को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल साथी शिवेंद्र का उपचार चल रहा है। उसका एक पैर फैक्चर हो गया है। मृतक सूरज के भाई अरविंद कुमार का आरोप है कि भाई को खरोच तक नहीं है और डॉक्टर उसकी मौत जहरीला पदार्थ के सेवन से होना बताया है। भाई की मौत हादसे में नहीं बल्कि उसे साथ घटना की गई है।

जबकि घायल बस्ती के दुबौलिया निवासी शिवेंद्र गुप्ता पुत्र रामभरत ने बताया कि उसके भाई की मगहर में ससुराल है। आने-जाने की वह से सूरज से उसकी दोस्ती हो गई। खलीलाबाद के वह और सूरज ने बीयर पी ली थी। उसकी ही बाइक से वह सूरज के साथ मगहर जा रहा था। सूरज बाइक चला रहे थे और वह पीछे बैठे हुए थे। अचानक नियंत्रण खो देने से डिवाइडर से टकरा जाने से हादसा हो गया।

दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि बुधवार की देर रात दो युवक बाइक से घर लौटते समय काजीपुर के धोबी टोले के पास डिवाइडर से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिसमे सूरज तिवारी की मौत हो गई है। जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांचकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें