फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकतों के विरोध पर बुआ और भतीजे को पीटा

Wed, 26 Apr 2017 11:44 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर में बुधवार को छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने एक व्यवसायी के घर में घुस कर बुआ-भतीजे समेत दो को मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर उसके मेडिकल स्टोर पर भी पथराव किया। 100 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


मुखलिसपुर निवासी व्यवसायी का आरोप था कि गांव का ही एक युवक अक्सर उसके घर पर फोन करके अश्लील टिप्पणी किया करता था। अपने साथ कई दबंग युवकों को लेकर उसके मेडिकल स्टोर  के सामने अश्लील हरकतें करता था। जिसकी कई बार उसके परिवार वालों से शिकायत की गई लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बुधवार को जब उसने फिर दुकान के सामने अश्लीलता की तो उसके बेटे और बहन ने इसका विरोध किया। आरोप था कि पहले युवक ने अपने साथियों को बुलाया और फिर उसके घर में घुसकर बेटे और बहन को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर उसके मेडिकल स्टोर पर पथराव किया। 

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो  गए। पीड़ित व्यवसायी ने महुली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। धनघटा के एसओ अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें