फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के किसान मांग रथ का बैनर फाड़ने का आरोप

Fri, 09 Sep 2016 10:51 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
किसान मांग रथ का फटा बैनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के पास किसानों से मांग पत्र भरवाने के लिए आए किसान मांग रथ यात्रा पर लगे बैनर को गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने फाड़ दिया। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं मेें नाराजगी है। शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान का आरोप था कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में किसानों से मांग पत्र भरवाने के लिए तीन गाड़ियां आई हुई हैं। गुरुवार की रात तीनों गाड़ियां पार्टी कार्यालय पर खड़ी थीं। आरोप है कि रात में सपा की झंडी लगी एक स्कार्पियों से कुछ लोग पहुंचे और कार्यालय पर खड़े वाहनों में लगे बैनर को फाड़ दिया। जब तक गाड़ी चालक तथा उसके साथी वहां पहुंचते, आरोपी गाड़ी में बैठ कर भाग गए।

जिलाध्यक्ष का आरोप था कि पार्टी के बढ़ते जनाधार से विपक्षी हताश हो गए हैं। उसी का नतीजा है कि किसानों से मांग पत्र भरवाने के लिए आई रथ यात्रा पर लगे बैनर को फाड़ दिया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें