फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

Tue, 27 Feb 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली इलाके के गौरापार गांव में मंगलवार को एक युवती (18) ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत होने से युवती को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत स्थिर है।  
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसने फांसी लगाने की तैयारी कर ली। जैसे ही फंदा उसने गले में डाला घरवालों ने देख लिया और उसे किसी तरह से फंदे से उतारा। गले में फंदा लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी। युवती को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया।

यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना से गांवाें में कई तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय पुलिस ने ऐसी सूचना होने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


 खाना बनाते समय महिला जली, बचाने में युवक जख्मी
संतकबीरनगर। कोतवाली इलाके के टेमा रहमत गांव में मंगलवार की रात 9 बजे चूल्हे पर खाना बनाते दौरान एक महिला जल गई। महिला को बचाने को में पड़ोसी भी युवक झुलस गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांटे चौकी प्रभारी रामानन्द भारती ने बताया कि निर्मला पत्नी बलिराम (45) चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी समय साड़ी में आग लग गई। वह समझ पाती आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी युवक 32 वर्षीय लल्लन पुत्र पारस बचाने लगा। आग की लपटों से लल्लन भी झुलस गया। महिला का पति मुंबई में रहता है जबकि बेटी परीक्षा देने बाहर गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें