फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Nov 2018 12:35 AM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली पुलिस ने सोमवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरजनपदीय चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर बगल में कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपाई गई दूसरी बाइक को भी बरामद कर लिया। दोनो बाइकें गैर जनपद से चुराई गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार  आरोपी को जेल भेज दिया।   
विज्ञापन

सीओ धनघटा अशोक कुमार मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओ महुली करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार की शाम सांखी पुल के पास यातायात माह के तहत वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार  बाइक सवार पुलिस टीम को देख बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। संदिग्ध स्थिति देख पुलिस टीम ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम केम सिंह यादव निवासी राईपुर थाना उरुवा बाजार जिला गोरखपुर बताया। जब पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी ने बताया कि बाइक उसने गोरखपुर के उरुवा बाजार से 17 नवंबर को चोरी   किया था। बाइक का नंबर प्लेट बदल कर फर्जी नंबर अंकित करा दिया था। जब कड़ाई से पुलिस टीम ने पूछताछ की तो उसने कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपाई गई चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद करा दिया। बाइक बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें