असलहे के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार के एक पशु तस्कर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद के एसएसआई धर्मेंद्र तिवारी और चौकी प्रभारी मगहर शर्मा सिंह यादव ने बुधवार को हरपुर बुदहट जाने वाले मार्ग पर स्थित सूती मिल मोड़ से फिरोज आलम निवासी बंजारा टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में फिरोज ने बताया कि उन लोगों का एक संगठित गिरोह है जो जनपद व आसपास के जिलों में रात में भैंसों व अच्छी नस्ल की गायों को चुरा कर बेचते हैं। चार अक्तूबर को साथी संजय बंजारा तथा हैदर के साथ पिकअप से गोवंशीय पशुओं को ले जाते समय पुलिस को सूती मिल तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास देखकर हम लोग पिकअप व गोवंशीय पशुओं को छोड़कर भाग गए थे।