फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचाहे दर पर मछली नहीं देने पर पुलिस कर्मियों ने दिखाई दंबगई

विज्ञापन
मछली
विज्ञापन

विज्ञापन
बखिरा (संतकबीरनगर)। सोमवार को बखिरा कस्बे में मछली बेच रही एक महिला द्वारा निर्धारित मूल्य से कम कीमत में मछली नहीं देने पर दो पुलिस कर्मी अभद्रता व गाली गलौज पर उतर आए। इस दौरान मछली मंडी के निकट एकत्रित हुए लोगों ने जब विरोध किया तो पुलिस कर्मी वापस चले गए। मछली मंडी में मौजूद लोगों ने बताया कि मछली बाजार में रोजाना की भांति निकट गांव की एक महिला मछली बेच रही थी। शाम के वक्त बाइक से आए दो पुलिस कर्मी महिला से मछली लेने लगे। महिला 180 रुपये प्रति किलो से कम पर मछली देने को राजी नहीं थी, लेकिन पुलिसकर्मी 100 रुपये से अधिक नहीं दे रहे थे। इसी बात से नाराज होकर पुलिस कर्मियों ने महिला को गाली देना शुरू कर दिया व बाजार में मछली नहीं बेचने की धमकी देने लगे। विवाद देखकर आस- पास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस कर्मियों की इस हरकत पर नाराजगी जताई व विरोध किया तो उसके बाद पुलिस कर्मी धमकी देते हुए चले गए।थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस कर्मियों द्वारा इस प्रकार की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। घटना की जानकारी करके मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें