फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी पर पिटती रही महिला, तमाशबीन बनी रही पुलिस

विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहरैया (संतकबीरनगर)। पुलिस चौकी लोहरैया पर सोमवार की सुबह एक महिला को पंचायत के दौरान उसके रिश्तेदारों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मजे की बात यह रही कि वहां मौजूद पुलिस वाले बीच बचाव का प्रयास तक नहीं किए और तमाशबीन बन रहे। धनघटा थाने पर पहुंच कर महिला ने प्रार्थना पत्र देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस घटना की चर्चा लोहरैया चौराहे पर पूरे दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी कतवारी पत्नी जयनरायन का आरोप है कि वह अपनी बेटी शर्मिला की शादी धनघटा क्षेत्र के खांजो निवासी अवधेश पुत्र गंगाचरन के साथ की है। इधर जल्द ही अवधेश ने उसकी बेटी को मायके पहुंचा दिया और बाबा बैजूनाथ मंदिर में दूसरी लड़की से शादी कर लिया। जब इसकी जानकारी हुई तो बेटी के साथ वह सोमवार को लोहरैया पुलिस चौकी पर पहुंची, जहां अवधेश के परिवार के लोग भी आए थे। बातचीत हो ही रही थी कि अवधेश और उनकी मां तथा परिवार के अन्य लोग उन्हें मारने पीटने लगे, लेकिन वहां मौजूद पुलिस के लोग बीच बचाव तक नहीं कराए। शर्मिला अपनी घायल मां को लेकर सीएचसी मलौली पहुंची, जहां उपचार कराने के बाद थाने पर पहुंच कर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीद दी। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मारपीट पुलिस चौकी के बाहर हुई। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें