फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, नौ छप्पर जल कर राख

Sat, 12 May 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के चकदहा में आग लगने से जले मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हैंसर। क्षेत्र के चकदहा गांव में शनिवार के शाम चूल्हें से निकली चिंगारी से नौ लोगो का छप्पर का मकान जलकर राख हो गया। मकान में रखा गया सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। गांव के लोग और दमकल कर्मी करीब दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।

गांव वालो का कहना है कि उमेश के छप्पर के मकान में शाम करीब पांच बजे चूल्हें पर खाना पक रहा था। उसी समय चूल्हे से निकली चिगांरी ने उनके मकान को पकड़ लिया। गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक आग बिकराल रुप धारण कर उमेश के पड़ोसियों के मकान को अपने आगोश्ा में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी और ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक राजाराम, मालती पत्नी लालजी, रामकवल, राजकुमार, सुभाष, गोरख, दिनेश , बबलू के मकान व सामान जलकर राख हो गया। अग्नि पीड़ित दाने दाने को मोहताज होकर खुले आकाश के नीचे रहने को विवश है। पीड़ितो का कहना है कि आग लगने की सूचना तहसील पर दे दी गई है। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई राजस्व कर्मी मौके पर नही पहुंचा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें