फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर सामान चोर करने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम को मिली सफलता
चोरी का लैपटॉप, बैग, मोबाइल और अन्य सामान बरामद
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने शुक्रवार को वाहनों का शीशा तोड़कर सामान चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से काफी संख्या में चोरी के सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि जनपद में चार पहिया वाहनों का शीशा और दोपहिया वाहनों की डिकी का लॉक तोड़कर रुपये, बैग और अन्य कीमती सामान की चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए सीओ सदर रमेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम को लगाया गया था। शुक्रवार को मुुखबिर की सूचना पर डीघा बाईपास से कोतवाल कुशलपाल सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी करुणाकर पांडेय ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान दिनेश परमेश नायडू, गोविंदा परमेश नायडू निवासी देवलफल्ली थाना नवापूर जनपद नंदुरवार महाराष्ट्र, हाल पता कस्बा सहजनवां तहसील रोड गोरखपुर और कुलगम्मा नायडू पत्नी स्वर्गीय परमेश नारायण नायडू उर्फ परमशिवा पता देवलफल्ली थाना नवापूर जनपद नंदुरवार महाराष्ट्र के रूप में हुई। उनके पास से लैपटॉप, बैग, मोबाइल, चार्जर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। तीनों ने पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह मूलत: दक्षिण भारतीय है। उन्हें हिंदी भोजपुरी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ आदि भाषाएं आती हैं। इस गिरोह में करीब 15-20 सदस्य हैं तथा वर्तमान में इनके दो ठिकानों (सहजनवां व फैजाबाद ) का पता चला है। इस गिरोह की महिला सदस्य एवं छोटे बच्चे मुख्य बाजार तथा बैंकों के आसपास भीख मांगते हुए ऐसे वाहनों की रेकी करते हैं जिसमें कोई कीमती सामान अथवा रुपये हों तथा वाहनों को चिह्नित कर दूसरे सदस्यों को बताते हैं, जो वाहनों के शीशे को तोड़कर उसमे रखे रुपये, बैग अथवा कीमती सामान चुरा लेते हैं।
विज्ञापन

पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें