फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के भय से गांव छोड़ कर भागे लोग

विज्ञापन
घटना के बाद मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बघौली (संतकबीरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के जूरी गांव में छेड़खानी के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हुई मारपीट के बाद पहुंची पुलिस टीम पर हुए हमले से मामला गरमा गया है। पुलिस टीम गांव में पहुंच कर कई घरों में घुस - घुस कर लोगों को पकड़ कर कोतवाली उठा ले गई। यही नहीं, रिश्तेदारी करने आए लोगों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा। उनको भी उठा कर कोतवाली ले आई। गांव के लोगों ने बताया कि पुलिस का गुस्सा इस कदर दिखा कि जो सामने मिला, पुलिस उसी को पीट कर गाड़ी में बैठा लिया। यहां तक महिलाएं यदि पुरुष को घर में छुपाने की कोशिश की तो पुलिस फाटक जबरियां खुलवा कर अदंर घुस गई और जो मिला ,उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के भय से गांव का पुरुष वर्ग घर छोड़ कर भाग गया। घर पर सिर्फ महिलाएं है। हर तरफ सिर्फ सन्नाटा दिख रहा था। जबकि एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस ने किसी तरह की ज्यादती नहीं की है। पुलिस टीम पर ही हमला कर दीवान समेत तीन पुलिस कर्मी को घायल कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से 19 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। निर्दोषों को डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन जो दोषी है,उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें