चचेरे भाई को पीटने का लगाया आरोप
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी गांव निवासी एक व्यक्ति ने मोलनापुर चौकी पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोग उनके चचेरे भाई को मोलनापुर से उठाकर पिंडारी पूर्वी चौराहे पर ले जाकर मारा पीटा।
शनिचरा पूर्वी गांव निवासी अनिल सिंह ने मोलनापुर चौकी को दिए तहरीर में कहा तहरीर में लिखा है कि कुछ अज्ञात लोग सोमवार को उनके चचेरे भाई प्रदीप सिंह पुत्र नगीना सिंह को मोलनापुर से उठाकर पिंडारी पूर्वी चौराहे पर ले जाकर बुरी तरह से मारे पीटे। उक्त लोग लाठी डंडा व असलहा लिए हुए थे। पिडारी गांव के लोगों ने एंबुलेंस से उनके भाई को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। इस संबंध में एसओ शैलेन्द्र कुमार राय ने कहा कि मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।