फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेडीहा बाजार में चला बुलडोजर

Thu, 09 Aug 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क चौड़ी करने के लिए हटवाया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के राजेडीहा बाजार से धर्मसिंहवा मार्ग पर तथा राजेडीहा बाजार से बौरब्यास मार्ग पर बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटवाया गया। इस सड़क पर अतिक्रमण के चलते राहगीरों व वाहन चालकों को बड़ी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


पड़ोसी जिला सिद्धार्थनगर के बेलौहां बाजार से संतकबीरनगर जनपद के राजेडीहा बाजार होते हुए अतरी नानकार तक तथा राजेडीहा बाजार से बौरब्यास होते हुए मुसहरा तक सड़क को टू लेन किया जाना है।

बृहस्पतिवार को एसडीएम मेंहदावल जसवीर सिंह, पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह तथा पुलिस की मौजूदगी में राजेडीहा बाजार में सड़क से अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि अतिक्रमण के चलते एक तो आवागमन प्रभावित हो रहा था, दूसरे सड़क को चौड़ा करने में भी दिक्कत आती। इसको ध्यान में रखते हुए बाजार में अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें