फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर गए बंदी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला कारागार से पेशी पर भेजे गए एक बंदी की गुरुवार को लॉकअप में हालत बिगड़ गई। जिसकी वजह से उसे आननफानन जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए उसे भर्ती कर लिया है। डॉक्टरों ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर उसकी हालत क्यों बिगड़ी।
विज्ञापन


संदना थाना क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी बलवीर दुष्कर्म के एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। गुरुवार को उसे पेशी के लिए न्यायालय लाया गया था। उसे न्यायालय परिसर के लॉकअप में रखा गया था। शाम के वक्त अचानक वह लॉकअप में बेहोश हो गया।

इस पर लॉकअप में मौजूद बंदियों से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनका शोर सुन लॉकअप की निगरानी में लगे पुलिस कर्मियों का ध्यान बेहोश पड़े बंदी की तरफ गया। जिसके बाद उसे तत्काल लॉकअप के बाहर निकाला गया। उपनिरीक्षक नीरज यादव ने आननफानन उस बंदी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


जेलर आरएस यादव ने बताया कि बलवीर गत 18 जनवरी 2018 को जेल में आया था। गुरुवार को उसकी न्यायालय में पेशी थी, इस वजह से न्यायालय भेजा गया था। जेल से बाहर जाते समय वह पूरी तरह से स्वास्थ्य था। इधर सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और बंदी का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें