फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर दो लोगों की मौत
विज्ञापन

शरीर के बुरी तरह से कुचलने से नहीं हो पाई पहचान
कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित दुर्गा मंदिर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर सोमवार की रात ट्रक से कुचल कर दो व्यक्तियों की मौत हो गई। शरीर के बुरी तरह से कुचल जाने से दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर मगहर पुलिस चौकी इंचार्ज अपने हमराहियों के साथ पहुंच गए है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की रात एक ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। दोनों के शव सड़क पर ही थे कि अंधेरा होने की वजह से कई ट्रक उनके शरीर पर चढ़ गए। जिससे दोनों के शव बुरी तरह से कुचल
विज्ञापन
विज्ञापन

गए है। सूचना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मगहर चौकी इंचार्ज राम मिलन यादव अपने हमराहियो के साथ पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से शव को सड़क के किनारे करवाया। इसके साथ ही शवों के पहचान कराने की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार दोनों व्यक्ति बाइक से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे कि ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक ट्रक में ही फंसी रह गई जो कसरवल के पास मिली है। पुलिस दोनों के शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। चौकी इंचार्ज राम मिलन यादव ने बताया कि दो की मौत हुई है। शव के बुरी तरह से कुचल जाने से पहचान नहीं हो पा रही है। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें