संतकबीरनगर। शहर के पुराने एआरटीओ कार्यालय के सामने रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह बस्ती की ओर जाने वाली एक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले ली। मुखलिसपुर चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि ट्रेन से कट कर एक युवक की मृत्यु होने की सूचना पर पहुंचे तो वहां भीड़ जुटी थी। बाद में लोगों ने शव की पहचान 20 वर्षीय सूरज पुत्र गनेशचंद्र निवासी गांधीनगर कोतवाली के रूप में की। बाद में युवक के नाते- रिश्तेदार और घर के लोग भी पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।