फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को लिफ्ट देने में पहुंच गया थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कांटे चौकी क्षेत्र में हाईवे पर बाइक से सफर करते दौरान एक युवती को लिफ्ट देने के चक्कर में युवक कोतवाली पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक युवक बस्ती की तरफ जा रहा था। उसकी बाइक पर पीछे एक युवती बैठी थी। मोबाइल से बातचीत को लेकर दोनों में विवाद हो गया। उसी दौरान पुलिस पहुंच गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने बताया कि उसने युवती को लिफ्ट दी थी। युवक का ही मोबाइल फोन मांग कर युवती किसी युवक से बातचीत की और उसके साथ कहीं भागने का जिक्र किया। युवक ने अपना मोबाइल फोन मांगा तो युवती उलझ गई। इतने में पुलिस पहुंच गई। उसका युवती से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

युवती के घर वालों ने युवक को पीटा
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी के आरोप में लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर की टीम युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली गई। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें