दो झोपड़ियां जलीं और दो मवेशियों की मौत
रामकोला। धर्मसमधा में शनिवार की देर रात लगी आग में दो झोपड़ियां जल गईं। उनमें बंधे दो मवेशियों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी पहुंच गए और आग बुझाई। लोगों ने बताया कि सिंहासन पुत्र जगरनाथ की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उसमें रखा सामान जल गया। आग की लपटों ने लक्ष्मी पुत्र जगरनाथ की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर हियुवा के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा और राजस्व कर्मी गांव पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई।