फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से 40 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त

Thu, 26 Jul 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पॉलिथीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुधवार को शहर में प्रशासन की टीम ने दो दुकानों पर छापेमारी कर 40 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद की। बरामद पॉलिथीन को कब्जे में लेकर टीम ने दोनों दुकानदारों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।    
विज्ञापन


नगर पालिका ईओ बीना सिंह, तहसीलदार शशांक शेखर और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय की संयुक्त टीम ने शहर में मुखलिसपुर तिराहे के पास दो दुकानों पर छापेमारी कह।

ईओ बीना सिंह ने बताया कि सुनील ट्रेडर्स के वहां जांच में 25 किलोग्राम पॉलिथीन मिली, जबकि बृजेश पुत्र अयोध्या की दुकान से 15 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद हुई। नियम है कि पांच किलोग्राम से ऊपर पॉलिथीन मिलने पर 25000 रुपये जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में दोनों दुकानदारों के ऊपर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। उनकी टीम पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी करती रहेगी। दूसरी तरफ नगर पंचायत मेंहदावल में भी तहसीलदार राजेश गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चला।

ईओ प्रदीप शुक्ला ने बताया कि एक दुकानदार के वहां से 100 ग्राम पॉलिथीन मिला। दुकानदार पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए पॉलिथीन पर रोक लगाना जरूरी है।

इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने पॉलिथीन की बिक्री और प्रयोग नहीं करने की लोगों से अपील की। बताया कि जागरूकता और कार्रवाई दोनों तरीके अख्तियार किए जा रहे हैं। 

इसके पहले डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर पॉलिथीन बैन एवं कूड़ा डिस्पोजल की समीक्षा की। डीएम ने लोगों का आह्वान किया कि वे बाजार निकलें तो झोला साथ जरूर रयें। वाहन में पहले से ही झोला रखें।

डीएम ने खुद कबीर सहायता समूह को कपड़े के छह झोला बनाने का ऑर्डर दिया है। इसी तरह सीडीओ ने 5, एडीएम ने 5, जनपद के समस्त एसडीएम ने 100 झोलों का ऑर्डर दिया है। यह कार्य पीओ डूडा अरुणाभा पांडेय की देख-रेख में संपन्न होगा। डीएम ने पॉलिथीन पर रोक के लिए सख्ती का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें