काफी देर तक एक सड़क के बीचोबीच पड़ा रहा।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। महुली इलाके में मैनसिर से उत्तर नहर पुलिया के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।काफी देर तक एक सड़क के बीचोबीच पड़ा रहा। जबकि दो युवक और बाइक गड्ढे में चले गए। राहगीर और तामेश्वरनाथ चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चौकी प्रभारी श्रवण यादव ने बताया कि पूछताछ में घायलों ने अपना नाम संजय पुत्र सुरेश निवासी सुरैना थाना धनघटा और राकेश पुत्र लालमन निवासी महराबारी सहजनवा तथा देवनाथ पुत्र भोला निवासी सेमरी सहजनवा जिला गोरखपुर बताया। तीनों मजदूरी करते हैं और एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के कोतवाली इलाके के बिसरापार गांव जा रहे थे। घटना की सूचना महुली पुलिस को भी दे दी गई है।