फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा सवार महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन

सन्तकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना के नवीन मंडी के पास देर शाम ट्रक ने ई रिक्शा को सामने से टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
ई रिक्शा चालक पवन कुमार पुत्र पंचराम निवासी केसार थाना कोतवाली खलीलाबाद ने बताया कि वह मेंहदावल बाईपास पर सवारी बैठाकर भदाह छोड़ने जा रहा था। सरैया बाईपास के पास पहुंचा था कि बस्ती से गोरखपुर की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रक ने अचानक सामने से टक्कर मार दी। जिसमे मौके पर ही एक 35 वर्षीय महिला यात्री की मौत हो गई। घटना बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजवाया। अस्पताल में घायल 32 वर्षीय गुड़िया पत्नी रोमन निवासी महुआडांड़ 05 वर्षीय राखी पुत्री गुड़िया रोमन निवासी महुआडांड़ पवन कुमार मसूदास निवासी रांची का प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रमेश कुमार एवं कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि घायल गुड़िया, राखी व चालक पवन कुमार की हालत काफी गंभीर होने पर चिकित्सक के द्वारा मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें