फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, दंपती समेत पांच घायल
विज्ञापन

पीड़ितों ने फायरिंग का भी लगाया आरोप, पूर्व प्रधान समेत चार हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के मुठहीखुर्द गांव में बुधवार की सुबह जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट में दंपती समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में पूर्व प्रधान समेत नौ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट व जानलेवा हमले का केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान के पक्ष से तहरीर नही मिलने की बात पुलिस बता रही है।
दिग्विजय उर्फ डेबा सिंह का कहना है कि पूर्व प्रधान संतराम के मकान के बगल में उनकी जमीन है। उस पर कब्जा करने की नीयत से पूर्व प्रधान बाहरी लोगों को अपने घर बुलवाकर नींव खुदवाने का प्रयास करने लगे। मना किया तो वह तथा उनके साथ आए लोग उन्हें मारने-पीटने लगे। बीच बचाव करने उनकी पत्नी बृजरानी देवी पहुंची तो उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बृजरानी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दिग्विजय सिंह का आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने तमंचे से दो बार फायरिंग भी की, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि मारपीट के बाद भाग रहे तीन बाहरी लोगों की पिटाई गांव के लोग कर दी। इस मामले में दिग्विजय सिंह उर्फ डेबा सिंह ने पूर्व प्रधान संतराम, उनके भाई बबलू, बृजलाल, उदयरा, गोविंद, विपुल तथा गोपीपुर गांव निवासी वशिष्ठ, पटखौली गांव के रहने वाले योगेंद्र और महुली के नोक्ता गांव निवासी राहुल के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। पूर्व प्रधान संतराम, वशिष्ठ, योगेंद्र और राहुल को हिरासत में ले लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया कि दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। एसओ का कहना है कि इस घटना में पांच लोग चोटिल हुए हैं। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें