फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरा, चपेट आए शख्स की मौत
विज्ञापन

फोटो
सिकरी से नौरंगिया जाने वाले रास्ते पर हुआ हादसा
मौत की सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। महुली थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार की सुबह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सिकरी से नौरंगिया जाने वाले रास्ते पर हुए इस हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिकरी गांव निवासी 50 वर्षीय राम शबद सुबह करीब आठ बजे सिकरी से नौरंगिया की ओर जाने वाली सड़क से गुजर रहे थे। वह किडहिरिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि रास्ते के ऊपर से गया हाई वोल्टेज का तार अचानक टूटकर उनके ऊपर पर गिर गया। हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर सपा के जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह पहुंचे और विद्युत अधिकारियों से बातचीत कर सप्लाई बंद कराई गई। गांव के लोगों ने बताया कि रामशब्द ठेले पर चना बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। पत्नी सोनमति, पुत्री इंद्रावती, निर्मला, गुंजी और पुत्र राजेश पिता की मौत से सदमे में हैं। सपा कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें