फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमी के किनारे मिली मासूम की लाश

विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन

विज्ञापन
मगहर (संतकबीरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के कुइकोल गांव के पास आमी नदी के किनारे सोमवार को एक मासूम की लाश मिली। मासूम के शव मिलने की सूचना पर मौके पर आस-पास के लोग पहुंच गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मासूम के शरीर का आधा हिस्सा सड़ने के साथ ही खोपड़ी को जानवर नोच कर खा गए थे। शव की स्थिति देख कर लोग तमाम तरह की आशंका जाहिर कर रहे थे। कुईकोल गांव के कुछ लोग दोपहर में आमी नदी की ओर गए थे। तहां नदी के किनारे एक चार वर्षीय मासूम की लाश देखा और शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। इधर सूचना पर कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह और मगहर चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मासूम के सिर की सिर्फ हड्डियंा दिखाई दे रही थी। जबकि दोनों पैर में घुटने के नीचे भी मांस गायब था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे शव दस दिन पुराना हो ,जिसकी वजह से जानवर नोंच कर खा गए हो। मासूम चेकदार शर्ट पहने हुए था। चेहरा गायब होने की वजह से उसकी पहचान भी नहीं हो पाई। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि शव नदी के सहारे कहीं से बह कर आ गया। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह का पता चलेगा। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें