फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ का शातिर चला रहा था लुटेरों का गैंग, सात दबोचे

Tue, 21 Nov 2017 12:07 AM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस लाइन लाए गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी व आरोपियों के पास बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में लूट व चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को उसके गिरोह के साथ पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया है। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों के पास से लूट के सवा लाख की नकदी, सवा किलो चांदी के जेवरात, चोरी की तीन बाइक,चार मोबाइल फोन, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


एसपी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बताया कि क्राइम ब्रांच व देवा पुलिस ने अन्तरपरिक्षेत्रीय लूट के गिरोह को पकड़ा है। पकड़े गए सात बदमाशों मेें गैंग लीडर संजय यादव निवासी ग्राम विजयपुर थाना बीकेटी लखनऊ, कमल कश्यप व विपिन कश्पय निवासी कोठी, शिवा रावत निवासी ग्राम गोडारी थाना सफदरगंज, बीरेंद्र यादव निवासी ग्राम पहाड़पुर मजरे सदरावां थाना महमूदाबाद सीतापुर, अभिषेक यादव निवासी ग्राम सराय का स्थान थाना सफदरगंज, चांद बाबू निवासी विशुनपुर थाना देवा शामिल हैं।

पुलिस ने इन सभी बदमाशों को रविवार की देर रात देवा कोतवाली क्षेत्र के टीपहार जंगल में हुई मुठभेड़ में पकड़ने का दावा किया है। बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, सीतापुर, फैजाबाद आदि जिलों में दर्जनों लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


इन सभी जिलों से इस गिरोह के सरगना संजय यादव को पुलिस तलाश भी कर रही थी। इस गिरोह के बदमाश सराफा व्यापारियों व सुनसान जगहों पर बने घरों की रेकी करने के बाद वहां वारदात अंजाम देते थे। एसपी ने बताया इस गिरोह का एक अपराधी फिरोज निवासी रामस्वरूप का पुरवा बीते 14 नवंबर को एक पुराने मुकदमे में न्यायालय में हाजिर होकर जेल जा चुका है। इस गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है। वहीं एएसपी दिगंबर कुशवाहा व सीओ सिटी आरएन सिंह के प्रयास की भी कप्तान ने सराहना की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें