फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से बचने के लिए भागी किशोरी पोखरे में गिरी, डूबने से मौत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन

हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। घर से दुकान पर सामान लेने जा रही 14 वर्षीय किशोरी सांड़ के हमले से बचने के लिए भागी और पोखरे में गिर गई। नगर पंचायत कार्यालय के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे किशोरी को पोखरे में गिरता देख लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की। हालांकि जब तक किशोरी को पोखरे से निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। घरवालों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटी की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर सात शास्त्रीनगर निवासी अमृतलाल सोनकर की पुत्री अंगूरा बृहस्पतिवार की सुबह नगर पंचायत कार्यालय के समीप बने पोखरे के पुल से होकर जा रही थी। अंगूरा के पिता अमृतलाल के अनुसार पुल पर खड़े छुट्टा सांड़ को देखकर बेटी उससे बचने के लिए वापस भागी लेकिन पुल की सरिया में उसका पैर फंस गया और वह पोखरे में गिर पड़ी। पोखरे के आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे कुछ युवकों ने किशोरी को बचाने के लिए पोखरे में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। आननफानन में लोग उसे लेकर नजदीक के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ महुली सौदागर राय ने बताया कि परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से हरिहरपुर कस्बे में हुई इस घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें