असलहा तस्कर को पकड़ने की चर्चा
संतकबीरनगर। बुधवार की सुबह महुली पुलिस द्वारा एक असलहा तस्कर को पकड़े जाने की चर्चा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुबह एक शातिर असलहा तस्कर के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अपराधी के पास से कुछ असलहों के बरामद होने की भी सूचना मिली है। पुलिस इस असलहा तस्कर से पूछताछ करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि इससे कई महत्वपूर्ण सुराशग मिलने की उम्मीद है। हालांकि एसओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार किया है।