फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों ने पूर्व प्रमुख पर किया हमला

विज्ञापन
तहरीर देने पुहंचे सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख । - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के नेदुला चौराहे पर स्थित एक होटल में सोमवार को घुस कर अज्ञात बदमाशों ने सेमरियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के ऊपर हमला कर दिया, लेकिन पूर्व प्रमुख ने बाथरुम में घुस कर कुंडी बंद करके अपनी जान बचाई। ऐसा आरोप लगाते हुए पूर्व प्रमुख ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां निवासी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम पुत्र मशहूर आलम चौधरी का आरोप है कि वह सोमवार को पूर्वाहन दस बजे अपनी निजी चार पहिया गाड़ी से कलेक्ट्रेट गए थे। बाद में कलेक्ट्रेट से वापस लौट कर नेदुला चौराहे पर स्थित एक होटल के सामने उन्होंने अपनी गाड़ी को रोका और वाहन से उतरकर वह होटल के अंदर जैसे ही घुसे, वैसे ही सात- आठ अज्ञात बदमाश लाठी, डंडे व तमंचा के साथ होटल में पहुंच गए और उनके ऊपर हमला बोल दिया। हमले से बचने के लिए वह होटल के बाथरूम के अंदर घुस गए और कुंडी बंद करके अपनी जान बचाई। आरोप है कि यदि वह अपना बचाव नहीं करते तो लोग उनकी हत्या कर देते। इस पूरी घटना की तस्वीर होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बाद में पूर्व प्रमुख पुलिस कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले से एसपी को अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी। एसपी हेमराज मीणा ने मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें