फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में दो लोग घायल
विज्ञापन

दुधारा क्षेत्र के मूड़ाडीहा बेग के पास हुई दुर्घटना
दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर मूड़ाडीहा बेग के पास हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। एक के सिर में गंभीर चोटें आईं और एक का पैर फ्रैक्चर हो गया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बस्ती जनपद के वाल्टरगंज क्षेत्र के खमरिया निवासी 22 वर्षीय सूरज मामा उमेश निवासी ग्राम केकरहवा, सेमरियावां के साथ बाइक से नंदौर से सेमरियावां जा रहे थे। दोनों युवक बीएमसीटी मार्ग पर मूड़ाडीहा बेग के पश्चिम एआरसी डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया। कार सड़क के बगल में गड्ढे में चली गई। बाइक चला रहे सूरज को गंभीर चोटे आईं। जबकि उमेेश बच गया। कार सवार सुरक्षित हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। जहां डॉक्टर कमलेश यादव ने पैर में फ्रैक्चर बताते हुए सूरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में दुधारा क्षेत्र के ग्राम मदना निवासी 20 वर्षीय अरमान और सूरज कुमार निवासी मदना बाइक से दुधारा से सेमरियावां की तरफ जा रहे थे। दोनों बाइक सवार बीएमसीटी मार्ग पर मूड़ाडीहा बेग से पश्चिम पहुंचे थे कि सामने एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। अरमान हेलमेट नहीं लगाए हुए था। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोटे आई और वह मौके पर बेहोश हो गया। दूसरे साथी को मामूली चोटें आई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर देख कर डॉक्टर कमलेश यादव ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सीएचसी पर पहुंचकर एसआई अनिल सिद्धार्थ ने दोनों दुर्घटनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें