फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग युवक ने मासूम से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालक के साथ उसी के गांव के 17 वर्षीय किशोर ने टॉफी का लालच देकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट तथा जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि बीते शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे उनका पांच साल का बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। वहां पहुंचे गांव के ही 17 साल के किशोर ने गलत नियत से बच्चे को टॉफी व चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ आबादी से दूर बगीचे में लेकर चला गया। वहां आरोपी ने बच्चे के साथ घिनौनी हरकत की। बेटे के चिल्लाने पर आरोपी किशोर ने जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी तत्काल डायल 100 पर दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को पूरी बात बताई गई थी। इस संबंध में एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें