फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में युवक ने झोपड़ी में लगाई आग

विज्ञापन
आग से चार झोपड़ी जलकर राख, सामान भी जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोसया बाजार/पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गागरगाड़ के घुरहा बस्ती में मंगलवार की दोपहर में परिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने झोपड़ी में आग दिया। जिससे पड़ोस के तीन झोपड़ी जलकर राख हो गए। घंटों मश्क्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गागरगाड़ अंतर्गत घुरहा केवटाही पुरवा का एक युवक मंगलवार को मोबाइल फोन खरीद कर घर आया तो पिता-पुत्र में मोबाइल को लेकर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में युवक ने अपने छप्पर में आग लगा लिया। जिससे उसका व संतराम, रामकेश और बिफई की झोपड़ी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने घंटो मेहनत कर आग पर किसी तरह से काबू पाया। आग से चारो झोपड़ी में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी पौली के सिपाही आरोपी युवक को हिरासलत में लेकर पूछताछ कर रहे है। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें